अमृत सरोवर योजना 2022 | [ASY] Amrit Sarovar Yojana in hindi 2022

अमृत सरोवर योजना क्या है?, अमृत सरोवर क्या है?, अमृत सरोवर योजना के लाभ, विशेषताएं,उद्देश्य, रूकावट, FAQs ( Amrit Sarovar Yojana in hindi 2022, Amrit Sarovar benefits, objective, obstacles, FAQs 2022)

Amrit Sarovar Yojana in hindi
Amrit Sarovar Yojana in hindi

योजना का नाम
अमृत सरोवर योजना
योजना की शुरुआत सन 2022
कैटेगरी सेंट्रल गवर्नमेंट
योजना का लक्ष्य देश के प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण
ऑफिशियल वेबसाइट N/A

Amrit Sarovar Yojana in hindi 2022

हैलो दोस्तो स्वागत है आपका हमारे हिंदी ब्लॉग Hindi Cosmos by Prakash Chandani में । दोस्तो हम सभी जानते है की देश की उन्नति और देशवासियों की भलाई के लिए सरकार दिन प्रतिदिन नई नई योजनाएं, नए नए नियम लागू करती रहती है और ये योजनाएं देश की जनता के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

आज हम ऐसी ही एक योजना Amrit Sarovar Yojana in hindi के बारे में बात करने जा रहे है जिसे केंद्र सरकार द्वारा सन 2022 में शुरू किया जा चुका है। इस योजना का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में किया है। आज हम इसी योजना के बारे में आपको बताएंगे। तो बने रहिए लेख के अंत तक।

अमृत सरोवर योजना क्या है?( Amrit Sarovar Yojana in hindi)

हम सभी लोग भली भांति जानते है है की आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरा भारत अमृत महोत्सव मना रहा है और इसी अमृत महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए पीएम मोदी में वर्ष 2022 में Amrit Sarovar Yojana 2022 की घोषणा की। 

इस योजना के तहत पूरे देश में केंद्र सरकार द्वारा लगभग 50,000 सूखे, गंदे, निर्माणाधीन आदि पड़े तालाबों को चिन्हित कर उन्हें अमृत सरोवर बनाया जायेगा। यानी लगभग प्रत्येक जिले में 75 तालाबों का सौंदर्यीकरण कर उन्हें अमृत सरोवर में तब्दील किया जाएगा।

इन अमृत सरोवरों को बनाने का काम सरकार मनरेगा मजदूरों के हाथ में सौंपेगी, जिससे श्रमिको को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए सरकार का लक्ष्य 15 अगस्त, 2022 तक का है।

अमृत सरोवर निर्माण कार्य शुभारंभ (लखनऊ, बलरामपुर)

सभी जिलों में धीरे धीरे अमृत सरोवर बनने का काम शुरू किया जा रहा है। वहीं आपको बता दे की 26 मई, शुक्रवार को लखनऊ शहर के बलरामपुर में अमृत सरोवर बनने का काम शुरू किया जा चुका है। बलरामपुर में अमृत सरोवर निर्माण के दौरान स्थान को पिकनिक एरिया में तब्दील किया जाएगा साथ ही वॉक पथ और रंगीन लाइट्स के साथ सरोवर का सौंदर्यीकरण किया जायेगा।

शुक्रवार जिलाधिकारी श्रुति ने श्रमदान कर अमृत सरोवर के कार्य का श्री गणेश किया और लोगो से भी श्रमदान करने का आग्रह किया। सरोवर के शुभारंभ पर जिलाधिकारी के साथ, डीडीओ, एसडीएम आदि आला दर्ज के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


अमृत सरोवर की विशेषताएं 

अमृत सरोवर के सौंदरीयकरण की कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्न है -

  1. एक अमृत सरोवर का निर्माण 5 एकड़ से काम की भूमि पर ही किया जाएगा।
  2.  Amrit Sarovar Yojana के तहत सरोवर की सुंदरता को निखारने के लिए सरोवर के चारो ओर पौधा रोपण किया जाएगा और पीपल, जामुन, बरगद, नीम आदि के पेड़ भी लगाए जायेंगे।
  3. अमृत सरोवर के माध्यम से प्रत्येक वर्ष वर्षा जल को हार्वेस्ट किया जाएगा। जिससे जरोरत के वक्त जल उपयोग में लाया जा सके।
  4. अमृत सरोवर में सिर्फ साफ पानी का ही भंडारण किया जाएगा। गंदे पानी को सरोवर में प्रवेश करने नही दिया जाएगा।
  5. अमृत सरोवर तट के चारो और वॉकिंग पथ का भी निर्माण किया जाएगा और बेंचेस भी लगाए जाएंगी। ताकि सुबह व शाम के वक्त लोग सुहावने मौसम का आनंद ले सके।
  6. अमृत सरोवर एरिया में देश के राष्ट्रीय झंडे तिरंगे के लिए भी एक विशेष स्थान तैयार किया जाएगा।

अमृत सरोवर योजना उद्देश्य(Amrit Sarovar Yojana Objective in hindi)

Amrit Sarovar Yojana के कुछ मुख्य उद्देश्य निम्न है -

Amrit Sarovar Yojana का मुख्य उद्देश्य देश बेकार पड़े तालाबों तथा पोखरों पुनर्निर्माण और सौंदर्य करण कर उन्हें जल संरक्षण योग्य बनाना है। जिससे प्रत्येक वर्ष करोड़ों लीटर जल की बचत होगी। इन सरोवरों में गंदा पानी का प्रवेश बिल्कुल होने नही दिया जाएगा जिससे लोगो को साफ पानी प्रोवाइड कराया जा सके।

इस योजना के तहत सरकार का उद्देश मनरेगा मजदूरों को काम मुहैया कराना भी है। जिससे श्रमिको को रोजी रोटी मिल सके।

कही न कही इस योजना से देश के पर्यटन में भी फायदा होगा क्योंकि सभी सरोवर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बनेंगे।

अमृत सरोवर योजना FAQs(Amrit Sarovar Yojana FAQs in hindi)

Q.1 अमृत सरोवर योजना क्या है?

Ans. अमृत सरोवर योजना भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक तालाब पुनर्निर्माण योजना है।

Q.2 अमृत सरोवर योजना कब शुरू की गई?

Ans. Amrit Sarovar Yojana साल 2022 में शुरू की गई है।

Q.3 अमृत सरोवर योजना के तहत कितने सरोवरों का निर्माण होगा?

Ans. अमृत सरोवर योजना के तहत देश के प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवर का निर्माण का लक्ष्य है।

Conclusion (निष्कर्ष)

दोस्तो हमारे इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। हमे आशा है की आपको इस लेख के माध्यम से Amrit Sarovar Yojana 2022 के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला होगा।

हम अपने इस हिंदी ब्लॉग Hindi Cosmos पर रोजाना ऐसे ही हेल्पफुल लेख पब्लिश करते रहते है। जिन्हे पढ़कर आपको आपकी सारी क्वेरीज का समाधान एक ही लेख में मिल जायेगा और अगर आप हमसे किसी भी तरह का कोई सवाल पूछना चाहते है तो हमे कॉमेंट में जरूर बताए आपको रिप्लाई जरूर मिलेगा।

होम पेज https://hindicosmos.xyz
Contact Us https://www.hindicosmos.xyz/p/contact-us.html
Webstories https://stories.site/hindicosmos/-/


अन्य पढ़े -

Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana in hindi





Post a Comment

0 Comments