प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2022 क्या है?, आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पोर्टल, जरूरी डॉक्यूमेंट, पात्रता, लाभ, उद्देश्य (Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana in hindi, how to apply, online portal, important documents, eligibility, benefits, objective)
हैलो दोस्तो स्वागत है आपका हमारे हिंदी ब्लॉग Hindi Cosmos में। आज हम आपको इस लेख में Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana in hindi के बारे में बताने जा रहे है।
Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana in hindi |
ये योजना केंद्रीय सरकार द्वारा वर्ष 2019 में शुरू की गई थी। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2022 उन मजदूरों का बुढ़ापे का सहारा बनेगी जो असंगठित (unorganised) क्षेत्रों कार्यरत है। अगर आप प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में अधिक जन्म चाहते है तो प्लीज इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़े क्योंकि इस पोस्ट में हम आपके इस योजना से related सभी डाउट्स जैसे (आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पोर्टल, जरूरी डॉक्यूमेंट, पात्रता, लाभ, उद्देश्य) क्लियर कर देंगे। तो कृपया लास्ट तक जरूर पढ़े।
Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana in hindi 2022
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2022 को भारत सरकार द्वारा 15 फरवरी, 2019 को उन लोगो के लिए शुरू किया गया था जो की असंगठित क्षेत्र के मजदूर है। [PMSYM] योजना ऐसे लोगो को 60 साल की उम्र के बाद वृद्ध सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की गई है जिसका लाभ भारत के 42 करोड़ से ज्यादा श्रमिक वर्ग के मजदूर उठा सकते है।
इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष के मजदूर अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते है। लाभार्थियों को प्रतिमाह ₹55 से ₹200 तक जमा करने होंगे जब तक कि आप 60 वर्ष के नही हो जाते है। आपकी उम्र 60 वर्ष होने के बाद आपको केंद्रीय सरकार द्वारा
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2022 के तहत प्रतिमाह ₹3000 की राशि प्रदान की जायेगी, यानी प्रतिवर्ष ₹36,000 की राशि वृद्ध पेंशन के रूप में आपको मिलेगी।
योजना का नाम | प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना |
योजना की शुरुआत | 15 फरवरी, 2019 |
कैटेगरी | सेंट्रल गवर्नमेंट |
योजना स्टेट्स | अवेलेबल |
प्रतिमाह देय राशि | ₹55 से ₹200 तक(प्रतिमाह) |
पेंशन राशि प्रतिमाह | ₹3000(प्रतिमाह) |
लाभार्थी | असंगठित क्षेत्र के श्रमिक |
लाभार्थी संख्या | 42 करोड़ तक |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://maandhan.in/shramyogi |
किन लोगो को मिलेगा लाभ -
~ मोची
~ दर्जी
~ दैनिक भत्ता मजदूर
~ रिक्शा, ऑटो चालक
~ अन्य असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिक
किन लोगो को नहीं मिलेगा लाभ -
~ सरकारी कर्मचारी
~ कर्मचारी भविष्य निधि(EPF) योजना के लाभार्थी
~ राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ESIC) लाभार्थी
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2022 महत्वपूर्ण दस्तावेज(Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana important document)
अगर आप Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana 2022 में आवेदन करने के लिए सोच रहे है तो सुनिश्चित करे कि आपके पास नीचे बताए गए सभी दस्तावेज available हो जो कुछ इस प्रकार है -
~ आवेदक की बैंक खाता पासबुक
~ आवेदक का पहचान पत्र
~ आवेदक का आधार कार्ड
~ आवेदक का मोबाइल नंबर
~ आवेदक का पूरा पता
~ आवेदक के पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना पात्रता 2022 (Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana eligibility 2022)
Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana 2022 में आवेदन करने वाले प्रत्येक पत्र के पास नीचे बताए गई शर्त व पात्रता आवश्यक रूप से होनी चाहिए -
~ सबसे पहले पात्र के पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।
~ आवेदक किसी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला श्रमिक होना चाहिए।
~ आवेदन के लिए आवश्यक है की आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक ही होनी चाहिए अन्यथा पात्र आवेदन के लिए अयोग्य होता है।
~ प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2022 में आवेदन करने वाले व्यक्ति की मासिक आय ₹ 15000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
~ आवेदनकर्ता किसी अन्य फंड स्कीम ( EPFO, NPS, ESIC आदि) से जुड़ा नही होना चाहिए।
~ पात्र इनकमटैक्स पेयर नही होना चाहिए।
~ आवेदनकर्ता के पास ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज उपलब्ध होने चाइए और एक बैंक खाता IFSC code के साथ खुला होना चाहिए।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022(Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana online registration 2022)
अगर आप Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana online registration 2022 करवाना चाहते है तो आप हमारे द्वारा नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करे -
1.सर्वप्रथम हमारे द्वारा ऊपर बताए गए सभी डॉक्यूमेंट( आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल no. आदि) को एकत्र कर ले और अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर ले जाए।
2. जनसेवा केंद्र पर सभी दस्तावेज़ अधिकारी के पास जमा करा दे।
3.अब जन सेवा केंद्र अधिकारी आपका आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर देंगे और एक फॉर्म का प्रिंट आउट आपको देंगे।
4.जनसेवा केंद्र से प्राप्त आवेदन पत्र के प्रिंट आउट को अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रखे।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अप्लाई ऑनलाइन 2022(Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana apply online 2022)
~ Self Enrollment
अगर आपको इंटरनेट का ज्ञान है तो आप स्वयं भी Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana apply online 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करे अपना आवेदन दर्ज करा सकते है -
1. सर्वप्रथम आपको [PMSYM] की आधिकारिक वेबसाइट को अपने स्मार्टफोन या pc computer द्वारा विजिट करना होगा।
2. वेबसाइट के होमपेज पर आपको एक ऑप्शन click here to apply दिखाई देगा और आपको उसपर क्लिक करना है।
![]() |
Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana in hindi |
3. नेक्स्ट पेज पर आपको self enrollment का एक ऑप्शन दिखाई होगा अब आपको इस पर क्लिक करना है और अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर proceed पर क्लिक करना है।
![]() |
Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana in hindi |
5. अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म show होगा जिसे उचित प्रकार भरने के बाद आपको अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन पत्र सबमिट करना होगा। यहां आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जायेगा आप चाहें तो इसका प्रिंट आउट भी निकलवा सकते है।
~ CSC VLE माध्यम से -
CSC VLE माध्यम से Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana apply online 2022 करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करे -
1. सबसे पहले आपको ऊपर बताई गई आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
2. वेबसाइट का होम पेज खुलेगा जहां आपको click here to apply पर क्लिक करना है।
3. आपके सामने एक नया विंडो ओपन होगा जहां आपको CSC VLE के विकल्प पर क्लिक करना है।
4. क्लिक करने के बाद आपको सामने दिख रहे ऑप्शन में अपना यूजर आईडी और पासवर्ड ठीक प्रकार से भरना होगा।
5. अब आपके सामने आपका csc portal खुल जायेगा जहां आपको स्कीम्स के ऑप्शन में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का चयन करना है।
6. क्लिक करने के बाद आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा जहां आपको अपनी सभी डिटेल्स जैसे नाम, पता, मोबाइल no., आदि दर्ज करना होगा और फिर सभी दस्तावेज भी jpg format में सबमिट करने होंगे।
7. अगर आप सभी स्टेप्स को उचित प्रकार फॉलो करते है तो आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जायेगा।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना उद्देश्य 2022(Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana objective 2022)
Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana 2022 का मुख्य उद्देश्य हमारे देश में संघर्ष कर रहे 42 करोड़ असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिको को वृद्ध सुरक्षा प्रदान करना होगा।
इस योजना के तहत सरकार का उद्देश्य श्रमिको को 60 साल की आयु पूर्ण करने के बाद प्रतिमाह ₹3000 तक की धन राशि सीधा उनके बैंक अकाउंट में प्रदान करना है। जिसका इस्तेमाल वो अपने रोजमर्रा के खर्चों जैसे दवा, खाना पीना आदि के लिए कर सकते है।
केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की घोषणा 2019 में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिको को बढ़ी संख्या को देखते हुए की गई थी जिसमे अब तक लाखो श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना लाभ 2022(Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana benefits 2022)
1.PM SYM के तहत भारत के करोड़ों असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को मासिक पेंशन दी जाएगी।
2. इस योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष के श्रमिक आवेदन कर सके है और प्रीमियम की अवधि समाप्त होने के बाद आपको पेंशन स्टार्ट हो जायेगी।
3. योजना के तहत प्रतिमाह लाभार्थी के बैंक खाते या जनधन अकाउंट में 3000 रुपए की राशि सीधे बैंक ट्रांसफर से जमा की जायेगी।
4. यदि पात्र इस योजना को किसी कारणवश अगर छोड़ना चाहें तो उन्हें पूरी स्वतंत्रता है। सरकार की नियम व शर्तो के अनुसार उसे उसकी जमा राशि प्रदान की जायेगी।
5. दुर्भाग्यवश अगर योजना अवधि पूर्ण होने से पहले पात्र की मृत्यु हो जाती है तो उसकी पत्नी योजना को जारी रख सकती है योजना का लाभ उठा सकती है।
Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana Premium Calculation Chart 2022
Entry Age | Superannuation Age | Member's Monthly Contribution | Central Government's Monthly Contribution | Total Monthly Contribution |
---|---|---|---|---|
(1) | (2) | (3) | (4) | (3+4) |
18 | 60 | 55 | 55 | 110 |
19 | 60 | 58 | 58 | 116 |
20 | 60 | 61 | 61 | 122 |
21 | 60 | 64 | 64 | 128 |
22 | 60 | 68 | 68 | 136 |
23 | 60 | 72 | 72 | 144 |
24 | 60 | 76 | 76 | 152 |
25 | 60 | 80 | 80 | 160 |
26 | 60 | 85 | 85 | 170 |
27 | 60 | 90 | 90 | 180 |
28 | 60 | 95 | 95 | 190 |
29 | 60 | 100 | 100 | 200 |
30 | 60 | 105 | 105 | 210 |
31 | 60 | 110 | 110 | 220 |
32 | 60 | 120 | 120 | 240 |
33 | 60 | 130 | 130 | 260 |
34 | 60 | 140 | 140 | 280 |
35 | 60 | 150 | 150 | 300 |
36 | 60 | 160 | 160 | 320 |
37 | 60 | 170 | 170 | 340 |
38 | 60 | 180 | 180 | 360 |
39 | 60 | 190 | 190 | 380 |
40 | 60 | 200 | 200 | 400 |
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना FAQ's(Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana FAQ's
Q.1 प्रधानमंत्री मानधन श्रम योजना क्या है?
Ans.प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक पेंशन योजना है जिसका लाभ देश का प्रत्येक असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला श्रमिक उठा सकता है।
Q.2 मैं पीएम सिम योजना का उपयोग कैसे करूं?
Ans. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा।
Q.3 मानधन योजना के क्या लाभ है?
Ans.प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2022 के सभी लाभ हमने ऊपर बताए है।
Q.4 प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2022 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Ans. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2022 में रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया हमने इस लेख में ऊपर बताई है।
आपने क्या सीखा -
इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। इस लेख में हमने आपको बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2022 क्या है?, आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पोर्टल, जरूरी डॉक्यूमेंट, पात्रता, लाभ, उद्देश्य (Pradhan mantri shram yogi mandhan yojana in hindi, how to apply, online portal, important documents, eligibility, benefits, objective) आदि।
Contact us Click here
Privacy Policy. Click here
Disclaimer. Click here
Web story - Click here
0 Comments