Agneepath Bharti Yojana in hindi | अग्निपथ भर्ती योजना 2022

 Agneepath Bharti Yojana in hindi | अग्निपथ भर्ती योजना Hindi | अग्निपथ भर्ती योजना योग्यता | अग्निपथ भर्ती योजना फॉर्म | Agneepath Bharti Yojana Eligibility | Agneepath Yojana Violence

Agneepath Bharti Yojana
Agneepath Bharti Yojana

Agneepath Bharti Yojana in hindi 2022 : दोस्तो स्वागत है आपका हमारे हिंदी ब्लॉग Hindi Cosmos में। भारत सरकार ने हाल ही में थल सेना, वायु सेना और जल सेना में जवानों की भर्ती को लेकर एक बहुत ही अनोखी योजना की शुरुआत की है। जिसे अग्निपथ योजना 2022 के नाम से जाना जा रहा है। इस योजना के तहत नौजवानों को तीनों सेनाओं में शॉर्ट टर्म के लिए भर्ती किया जायेगा, जिसके लिए उन्हें वेतन के साथ साथ अन्य सेवाएं भी प्रदान की जायेंगी।

आज हम आपको इस लेख में अग्निपथ योजना के बारे में सब कुछ बताएंगे जैसे agneepath bharti yojana in hindi, अग्निपथ योजना की पात्रता, दस्तावेज, लाभ, उद्देश्य, भर्ती प्रक्रिया आदि। तो लेख को अंत तक जरूर पढ़िए।


    अग्निपथ भर्ती योजना 2022 | Agneepath Bharti Yojana in hindi


    योजना अग्निपथ भर्ती योजना
    कैटेगरी केंद्र सरकार
    विभाग रक्षा मंत्रालय
    घोषणा तिथि 14 जून, 2022
    लाभार्थी सेना में भर्ती होने के इच्छुक
    वेतन 30000 से 40000
    नोटिफिकेशन पीडीएफ लेख के अंत में
    ऑफिशियल वेबसाइट mod.gov.in


    अग्निपथ भर्ती योजना क्या है? (Agneepath Bharti Yojana in hindi)

    Agneepath Bharti Yojana in hindi : दोस्तो इस योजना की घोषणा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हाल ही में की गई है। इस योजना के अंतर्गत थल सेना, वायु सेना और जल सेना में जवानों को 4 साल के लिए शॉर्ट टर्म भर्ती दी जाएगी। जिसमे 6 महीने की मिलेक्टरी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जवानों का 4 साल का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद 75% जवानों को सेवा से मुक्त कर घर भेज दिया जाएगा और शेष 25% जवानों को स्थाई कार्डर में भर्ती कर दिया जाएगा।

    इन वीरों को अग्निवीर का जायेगा। सरकार की तरफ से इन अग्निवीरों को 30 से 40 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और आठ ही 44 लाख का बीमा भी प्रदान किया जाएगा। Agneepath Bharti Yojana in hindi में जवानों को सैनिक, नाविक और एयरमैन के पदों पर तीनों सेनाओं में भर्ती किया जायेगा। इस योजना के तहत भर्ती की प्रक्रिया पहले की तरह ही समान होगी।

    अग्निपथ भर्ती योजना पात्रता (Agneepath Bharti Yojana elegibility)

    अग्निपथ भर्ती योजना में शामिल होने के लिए आपको सरकार द्वारा निर्धारित निम्न पत्रताओं को पूरा करना होगा -

    1. अग्निपथ योजना 2022 के अंतर्गत भर्ती पाने के लिए जरूरी है की आप भारतीय नागरिक हो।
    2. भर्ती पाने के लिए किसी भी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से आपका 10 वीं व 12 वीं पास होना आवश्यक है।
    3. सेना में भर्ती पाने के लिए आपकी आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच ही होनी चाइए।

    अग्निपथ भर्ती योजना दस्तावेज (Agneepath Bharti Yojana documents)

    अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के अंतर्गत अपना आवेदन देने के लिए आपके पास नीचे बताए गए दस्तावेज आवश्यक रूप से होने चाहिए -

    1. आवेदनकर्ता के पास उनका आधार कार्ड होना चाहिए।
    2. आवेदनकर्ता के पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर आता चाहिए।
    3. आवेदन कर्ता के पास पैन कार्ड होना आवश्यक है।
    4. आवेदनकर्ता के पास पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए।
    5. आवेदनकर्ता के पास बैंक खाता पासबुक होनी चाहिए।
    6. आवेदन कर्ता के पास 10वीं व 12वीं के प्रमाण पत्र होने चाहिए।
    7. आवेदनकर्ता के पास निवास प्रमाण पत्र भी होना आवश्यक है।

    अग्निपथ भर्ती योजना के लाभ (Agneepath Bharti Yojana Benefits)

    अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के तहत जवानों को मिलने वाले लाभ निम्न है -

    1. Agneepath Bharti Yojana in hindi के तहत आप ऑनलाइन आवेदन दे सकते है।
    2. इस योजना के तहत भर्ती होने वाले सैनिकों में से 25 % सैनिकों का 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हे स्थाई कैडर में नियुक्त किया जायेगा।
    3. भर्ती पाने वाले जवानों को प्रतिमाह 30 से 40 हजार रुपए वेतन प्राप्त होगा।
    4. जवानों के लिए सरकार द्वारा 48 लाख रुपए के बीमे की व्यवस्था की है। ये राशि जवानों के शहीद या युद्ध के दौरान दिव्यांग होने के बाद उनके परिवार वालो को दी जाएगी।
    5. जवानों को सेवानिवृत होने के बाद सरकारी भत्ता प्रदान किया जायेगा।

    Agneepath Yojana Violence को देखते हुए ग्रह मंत्रालय ने लिए ये बड़े फैसले

    • अग्निपथ भर्ती योजना में अब जवानों की भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष कर दी गई है और अग्निपथ भर्ती योजना के तहत भर्ती होने वाले पहले बैच को आयु में अतिरिक्त 5 वर्षों की छूट दी गई है।
    • अब अग्निवीरो को पुलिस फोर्स, असम राइफल्स में भर्ती के समय 10% का आरक्षण भी दिया जाएगा

    अग्निपथ भर्ती योजना ऑनलाइन आवेदन (Agneepath Bharti Yojana online registration form)

    अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के लिए आप निम्न प्रकार से ऑनलाइन आवेदन दे सकते है -

    1. सबसे पहले आपको भारतीय रक्षा मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट mod.gov.in पर जाना होगा।
    2. वेबसाइट पर आने के बाद आपको अग्निपथ भर्ती योजना के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
    3. अब आपके सामने योजना का फॉर्म खुल जाएगा यहां आपको सभी डिटेल्स भरनी होगी।
    4. सब कुछ ठीक प्रकार से भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

    अग्निपथ भर्ती योजना FAQ (Agneepath Bharti Yojana FAQ)

    Q अग्निपथ भर्ती योजना क्या है स्पष्ट कीजिए

    Ans अग्निपथ भर्ती योजना रक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक सिपाही भर्ती योजना है। इस योजना के तहत थल सेना, वायु सेना तथा जल सेना में जवानों को नियुक्ति मिलेगी।

    Q अग्निपथ भर्ती योजना आयु सीमा क्या है?

    Ans अग्निपथ भर्ती योजना के लिए आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक है।

    Q अग्निपथ भर्ती योजना पेंशन क्या है?

    Ans अग्निपथ भर्ती योजना सेवानिवृत जवानों को पेंशन तो नही दी जाएगी लेकिन रिटायरमेंट के लगभग 10 से 11 लाख का फंड प्रदान किया ज्याएगा।

    Q क्या अग्निपथ भर्ती योजना में महिलाओं की भी भर्ती होगी?

    Ans हाँ, अग्निपथ भर्ती योजना में महिलाओं की भी भर्ती होगी।

    Q अग्निपथ भर्ती योजना नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

    Ans अग्निपथ भर्ती योजना नोटिफिकेशन सितंबर माह तक जारी हो सकता है।

    अग्निपथ भर्ती योजना pdf

     अग्निपथ भर्ती योजना pdf के लिए नीचे क्लिक करे -

    Click Here

    Conclusion (निष्कर्ष)

    दोस्तो हमारे इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। हमे आशा है की आपको इस लेख के माध्यम से अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला होगा। अधिक जानकारी के लिए Agneepath Bharti Yojana in hindi से संबंधित नोटिफिकेशन जरूर पढ़े।

    हम अपने इस हिंदी ब्लॉग Hindi Cosmos पर रोजाना ऐसे ही हेल्पफुल लेख पब्लिश करते रहते है। जिन्हे पढ़कर आपको आपकी सारी क्वेरीज का समाधान एक ही लेख में मिल जायेगा और अगर आप हमसे किसी भी तरह का कोई सवाल पूछना चाहते है तो हमे कॉमेंट में जरूर बताए आपको रिप्लाई जरूर मिलेगा।

    अन्य पढ़े :-

    अमृत सरोवर योजना क्या है?

    प्रधान मंत्री मानधन श्रम योगी योजना

    Join Telegram for more

















    Post a Comment

    0 Comments