यूपी सेफ सिटी योजना 2022 | उत्तर प्रदेश सेफ सिटी योजना | safe city yojana 2022 | up safe city yojana list | लाभ एवं विशेषताएं | उद्देश्य | हेल्पलाइन नंबर
![]() |
Safe City Yojana 2022 |
दोस्तो स्वागत है आपका हमारे इस हिंदी ब्लॉग Hindi Cosmos में। तो जैसा की हम सभी जानते है की आज देश में क्राइम और इन भयानक वारदातो को अंजाम देने वालो की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और खासकर महिलाओं से जुड़े अपराध जैसे लूट पाट, हत्या, बलात्कार आदि तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है।
ऐसे में सभी प्रदेशों की सरकारों का अपने नागरिक की रक्षा का इंतजाम करने का फर्ज बनता, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने सेफ सिटी योजना 2022 की शुरुआत करके भली भांति अदा किया है।
आज हम इस लेख में आपको up safe city yojana के बारे में सभी जानकारी जैसे योजना के लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में बताएंगे तो कृपया लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
UP Safe City Yojana 2022
सेफ सिटी योजना क्या है?
National Crime Records Bureau के अनुसार उत्तर प्रदेश देश के सबसे ज्यादा क्राइम वाले प्रदेशों की सूची में पहले स्थान पर आता है और तो और इनमे महिलाओं के साथ होने वाले अपराधो की गिनती अधिक है जिसे देखते हुए Safe city yojana को यूपी सरकार द्वारा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर रोकथाम लगने के लिए शुरू किया गया है। जिसके लिए सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 के बजट में 523.11 करोड़ का बजट भी तैयार किया है।
इस योजना के तहत महिलाओं के लिए एक एस्पेशल महिला हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है जो हम आगे लेख में आपको बताएंगे। यूपी सरकार का ये मास्टर प्लान प्रदेश में सुख साथ हो रहे अपराधो को जड़ से खत्म करेगा।
योजना के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस, पैनिक बटन, हेल्पडेस्क, पिंक बूथ, पिंक बस आदि की व्यवस्था की गई है। इस योजना के अंतर्गत ये व्यवस्था संभवतः यूपी के 6 शहरों लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी में की जायेगी।
Key Highlights of Safe City Yojana 2022
योजना का नाम | यूपी सेफ सिटी योजना |
कैटेगरी | स्टेट गवर्नमेंट |
उद्देश्य | महिलाओं को अपराधमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना। |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश की महिलाएं |
बजट | 523.11 करोड़ रूपए |
हेल्पलाइन नंबर | 1090 |
यूपी सेफ सिटी योजना की पृष्ठभूमि
उत्तर प्रदेश में सेफ्टी योजना 2022 को शुरू करने का विचार देश में महिला के प्रति बढ़ रहे असहनीय अपराध को देखते हुए बजट 2021 -22 में आया था। योजना के पहले चरण में 309 करोड रुपए का बजट का एक प्रावधान जारी किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का वादा किया। पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 17 शहरों में योजना को लागू किया गया था। सरकार द्वारा महिलाओं में सुरक्षा की ओर अधिक भावना विकसित करने के उद्देश्य से ही बजट 2022 – 23 में और अधिक बजट का प्रावधान लागू किया।
Join Telegram - Click Here
सेफ सिटी योजना 2022 का उद्देश्य (Up Safe City Yojana 2022)
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस सेफ सिटी योजना के मुख्यतः दो उद्देश्य है इस योजना का सबसे पहला उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को एक अपराध मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है जहां कोई उसने छेड़खानी क्या उनकी ओर आंख उठाकर देखने की कोशिश भी न करे। महिलाएं निडर बने और सिर उठाकर अपना जीवन व्यतीत कर सके। योजना का दूसरा उद्देश्य उन असहनीय असामाजिक तत्वों को उनके अपराधो की सजा दिलवाना है जो महिलाओं के प्रति ऐसी घटनाओं को अंजाम देते आ है।
ये भी पढ़ें - हर घर नल योजना 2022
लेकिन इस योजना को किसी एक व्यक्ति द्वारा ही सफल नहीं बनाया जा सकता है हम सबको इस पहल में अपना योगदान देना होगा। अगर आप कहीं भी महिलाओं के साथ अपराध होते हुए देखते है तो उसके खिलाफ आवाज उठाइए। अगर आप सभी साथ देंगे तो इस safe city yojana 2022 को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।
सेफ सिटी योजना 2022 के लाभ (UP Safe City Yojana 2022)
Safe city yojana से प्रदेश को लोगो को मिलने वाले लाभ निम्नलिखित है -
- इस योजना के तहत प्रदेश में अपराध मुक्त वातावरण स्थापित होगा और महिलाओं को निडर होकर जीने का अवसर प्राप्त होगा।
- इस योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में पिंक बूथ, महिला हेल्पडेस्क, महिला पुलिस आदि की तैनाती की जायेगी, जहां महिलाएं आपात सहायता प्राप्त कर सकेंगी।
- योजना के सकारात्मक प्रभाव से देश भर में उत्तर प्रदेश की क्राइम रैंकिंग में भी सुधार होगा।
- जहां लड़किया या घरेलू महिलाएं रात में घर से बाहर जाने या नाइट ड्यूटी करने से डरती थी वे भी अब सिर ऊंचा करके बाहर जा सकेंगी।
- सेफ सिटी योजना के तहत सरकार ने एक हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है जिस पर महिलाएं कॉल करके तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के साथ साथ अन्य नागरिकों को भी एक बेहतर और अपराध मुक्त वातावरण का अनुभव मिलेगा।
सेफ सिटी योजना 2022 की विशेषताएं (Up Safe City Yojana 2022)
उत्तर प्रदेश सरकार सेफ सिटी योजना 2022 के अंतर्गत पूरा मास्टरप्लान तैयार किया है जिसके तहत महिलाओं को कई प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जिससे महिलाओं के खिलाफ अपराधिक घटनाओं के अनुपात में कमी आयेगी। चलिए जानते है योजना की कुछ प्रमुख विशेषताओं को -
- योजना के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस थानों में विशेष महिला हेल्पडेस्क, पुलिस बढौंत्तरी, पिंक बस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
- Safe city yojana का पहला कंट्रोल रूम प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लाल बाग क्षेत्र में खोला जाएगा, जहां देश भर से महिलाओं की शिकायतें दर्ज की जायेंगी और उन पर जल्द से जल्द एक्शन लिया जाएगा।
- यूपी सुरक्षित शहर योजना का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना है जिसके लिए सरकार भीड़ भाड़ वाली जगहों पर पिंक बूथ, पिंक टॉयलेट, सीसीटीवी कैमरा, महिला पुलिस आदि की व्यवस्था करेगी।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के अनुसार सेफ सिटी योजना के अंतर्गत इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को भी जोड़ा जायेगा।
- योजना के अंतर्गत बसों में महिलाओं के लिए पैनिक बटन की व्यवस्था की जायेगी। इस बटन को दबाने के बाद महिलाएं अपनी आवाज रिकॉर्ड कर सकेंगी जो सीधा सेफ सिटी कंट्रोल तक पहुंचेगी।
सेफ सिटी योजना हेल्पलाइन नंबर (महिला हेल्पलाइन नंबर)
उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी सेफ सिटी योजना 2022 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाएं है जिससे आने वाले समय में प्रदेश में अपराध और अपराध को अंजाम देने वालों की संख्या में कमी आयेगी। अगर बात करें सेफ सिटी योजना हेल्पलाइन नंबर की तो सरकार ने अभी तक योजना का कोई हेल्पलाइन नंबर जारी नही किया है क्योंकि योजना पर अभी काम चल रहा है। लेकिन महिलाओं के लिए सरकार ने पहले से ही एक महिला हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है जो 1090 है। महिलाएं किसी भी वक्त इस हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।
ये भी पढ़ें :- अग्निपथ भर्ती योजना अप्लाई ऑनलाइन
UP Safe City Yojana FAQs
Q. सेफ सिटी योजना क्या है?
Ans. यूपी सेफ सिटी योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधो के लिए आपात सहायता योजना है।
Q. सेफ सिटी योजना 2022 का क्या उद्देश्य है?
Ans. सेफ सिटी योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को अपराध मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है और प्रदेश में अपराध के अनुपात को कम करना है।
Q. सेफ सिटी योजना की विशेषताएं क्या है?
Ans. सेफ सिटी योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं के लिए पैनिक बटन, पिंक बूथ, महिला पुलिस, पिंक बस, महिला सहायता कंट्रोल रूम, हेल्पडेस्क, पिंक टॉयलेट आदि की व्यवस्था करेगी।
Q. सेफ सिटी योजना के लिए सरकार ने कितना बजट निर्धारित किया है?
Ans. सेफ सिटी योजना के लिए सरकार ने वित्तीय सत्र 2022 - 23 में 523.11 करोड़ रुपयों का बजट निर्धारित किया है।
Q. सेफ सिटी योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Ans. सेफ सिटी योजना का हेल्पलाइन नंबर 1090 है।
Conclusion (निष्कर्ष)
दोस्तो हमारे इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। हमे आशा है की आपको इस लेख के माध्यम से यूपी सेफ सिटी योजना 2022 के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला होगा। अधिक जानकारी के लिए Safe City Yojana 2022 से संबंधित ऑफिशियल जानकारी जरूर पढ़े।
हम अपने इस हिंदी ब्लॉग Hindi Cosmos पर रोजाना ऐसे ही हेल्पफुल लेख पब्लिश करते रहते है। जिन्हे पढ़कर आपको आपकी सारी क्वेरीज का समाधान एक ही लेख में मिल जायेगा और अगर आप हमसे किसी भी तरह का कोई सवाल पूछना चाहते है तो हमे कॉमेंट में जरूर बताए आपको रिप्लाई जरूर मिलेगा।
अन्य पढ़े :-
पीएम श्रम योगी मानधन योजना 2022
0 Comments